फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुराना बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
आयुष्मान महाजन,दुकानदार
विज्ञापन
बदायूं। पुराना बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय से लेकर सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों ने अपने स्तर से पेयजल की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार में 200 से ज्यादा दुकानें हैं। इसमें खानपान, सराफ, किराना स्टोर सहित अन्य दुकाने हैं। हर दिन एक हजार से ज्यादा महिलाएं खरीदारी को परिवार के साथ आती हैं। अगर महिलाओं शौच जाना हो तो वहां कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राहक रीना यादव ने बताया कि लंबे समय से पुरानी बाजार से सामान खरीदारी करने के लिए आते हैं, लेकिन यहां पर शौचालय की व्यवस्था न होने से परेशानी होती है। लवकुश सिंह ने बताया कि पुरुषों के लिए एक गली बनी हुई है। वहीं पर ही सभी पुरुष जाते हैं। कुछ बड़े प्रतिष्ठान के अंदर दुकानदारों ने अपने निजी शौचालय की व्यवस्था की है। वह व्यवस्था, उनके यहां आने वाले ग्राहकों के लिए ही है। इसी तरह पेयजल के नाम पर सार्वजनिक वाटर कूलर नहीं लगा है।

बोले दुकानदार
- बाजार में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है। पुरुष तो किसी तरह अपना काम चला लेते हैं, लेकिन महिलाओं को दिक्कत होती है।
-आयुष्मान महाजन, सराफा व्यापारी

- महिलाओं के लिए बाजार में कोई व्यवस्था नहीं है। पुरुष एक गली में चले जाते हैं। मालवीयगंज चौकी के पास महिलाओं के लिए शौचालय बनाया जा सकता है। इससे महिलाओं की समस्या को दूर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र कुमार, सराफा व्यापारी

इस क्षेत्र के लोग आते हैं खरीदारी करने
खंडसारी मोहल्ला, जोगीपुरा, छह सड़का, मधुबन कॉलोनी, पनबड़िया, बीथी, भरत मिलाप, टिकटगंज, साहूकारा, चुनामंडी, मडई चौक सहित अन्य जगहों के लोग खरीदारी करने आते हैं।

पुराना बाजार में जगह बहुत कम है। इस वजह से शौचालय बना पाना बहुत मुश्किल है। एक बार सर्वे करवा लिया जाएगा।
- फात्मा रजा, अध्यक्ष, नगर पालिका

आयुष्मान महाजन,दुकानदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें