बिल्सी। शासन की मंशा है कि हर तहसील दिवस में शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिल्सी तहसील में शनिवार को प्रभारी डीएम केशव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में एक बार फिर फरियादियों को निस्तारण की जगह आश्वासन ही मिला।
तहसील दिवस में कुल 67 शिकायतें आईं। उसमें से दो का मौके पर निराकरण हो सका। अधिकांश शिकायत देहात क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जे, चकरोड बंद करने, कोटेदारों की मनमानी, स्कूलों में एमडीएम का वितरण ठीक से न होने की थी। अपनी फरियाद लेकर ग्रामीणों को निराशा ही हाथ लगी।
बोले फरियादी
गांव सुंदरनगर के अनमोल सिंह ने बताया कि गांव में उनकी कुछ भूमि पर गांव दंबगों ने कब्जा कर लिया है, जिसको लेकर कई बार तहसील व थाना समाधान दिवस में शिकायत की है।
मोहल्ला एक निवासी सोनू यादव ने बताया कि मोहल्ला दो और तीन में कुछ लोगों ने भैसोर नदी की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे पानी का निकास न होने के कारण इन मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत की है लेकिन सुनवाई आज तक नहीं हो सकी है।
गांव बांस बरोलिया निवासी अमित कुमार ने बताया कि गांव के दबंगों चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया है। कई बार तहसील दिवस में आए लेकिन कब्जा नहीं हटवाया गया।
गांव सिमर्रा भोजपुर के सोमपाल सिंह ने बताया कि उनके घर के ऊपर से बिजली की तार डाल दी गई है। उसको हटाए जाने को लेकर वह कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन निस्तारण नहीं हुआ।
सोमपाल। संवाद
सोमपाल। संवाद
सोमपाल। संवाद