फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में पांच माह से सर्जन नहीं... मरीज किए जा रहे हैं रेफर

विज्ञापन
सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में पिछले पांच माह से जनरल सर्जन की तैनाती नहीं है। इस वजह से हर दिन पांच से सात मरीज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किए जा रहे हैं। सीएमएस ने जनरल सर्जन की मांग को लेकर शासन से पत्राचार किया है।
विज्ञापन

जिले में हर दिन पांच से 10 हादसे ऐसे होते हैं, जिसमें घायल को पुलिस सीएचसी ले जाती हैं। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। यहां सर्जन नहीं होने के कारण डॉक्टर मरीज को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर देते हैं। इससे मरीजों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सर्जरी वार्ड से मिले आंकड़ाें के अनुसार रविवार को राजेंद्र (26), गिरेशवती (50), संगीता (40), राजबाला (58) व अन्य मरीजों को हेड इंजरी की वजह से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। इसी तरह शनिवार को छह मरीज, शुक्रवार को पांच मरीज रेफर किए गए।
विज्ञापन


जनवरी में जनरल सर्जन ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। तब से पद खाली है। सर्जन की मांग को लेकर शासन से पत्राचार किया गया है। सर्जन न होने से हेड इंजरी के ज्यादा मरीज रेफर किए जाते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें