फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रात आठ बजे के बाद चंदौसी के लिए नहीं रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर से लोकल रूट व चंदौसी-मुरादाबाद के लिए रात आठ बजे के बाद बदायूं डिपो की रोडवेज बस नहीं है। कई-कई घंटे इंतजार के बाद कोई डग्गामार वाहन मिल पाता है, जिसमें लदकर लोग अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

रात आठ बजे दिल्ली जाने वाली बस बदायूं डिपो की आखिरी बस है। आठ बजे रोडवेज बस चंदौसी होते हुए दिल्ली जाती है। जो लोग इस बस से चंदौसी या मुरादाबाद को निकल जाते हैं वह तो समय से अपने घर पहुंच जाते हैं। इसके बाद यहां से रोडवेज की कोई बस नहीं। हालांकि मुरादाबाद डिपो की बस आती है, लेकिन वह कब आएगी, इसका किसी को कोई पता नहीं।
इस मार्ग पर दिन में डग्गामार वाहन भी चलते हैं। शाम छह बजे के बाद डग्गामार वाहन भी बंद हो जाते हैं। ऐसे में यात्रियों के आगे और ज्यादा संकट आ जाता है। ऐसे में यात्री रोडवेज से नवादा तक 20 रुपये खर्च करके ऑटो से नवादा पुलिस चौकी तक जाते हैं। इसके बाद वहां घंटों खड़े होकर प्राइवेट वाहन का इंतजार करते हैं। इको, डीसीएम, टैंकर जो कोई भी वाहन मिल जाए, उसी में बैठकर यात्रा पूरी करते हैं।
विज्ञापन



बदायूं डिपो की आखिरी बस दिल्ली जाने वाली है, जो चंदौसी होकर दिल्ली जाती है। इसके बाद मुरादाबाद डिपो की बसें आती-जाती रहती हैं। नौ बजे हरिद्वार जाने वाली बस भी जाती है। यात्री इससे जा सकते हैं। -अजय कुमार, एआरएम बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें