फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर पंचायत सखानू में नहीं है गोशाला, सड़कों पर छुट्टा पशुओं का आंतक

विज्ञापन
सखानू में सड़क पर घूमते छुट्टा पशु। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। नगर पंचायत सखानू में गोशाला न होने से छुट्टा पशु सड़कों पर घूमते हैं। इतना ही नहीं छुट्टा पशुओं का नगर की सड़कों पर आतंक है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शासन के आदेश के बाद भी नगर पंचायत क्षेत्र में गोशाला का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत से लेकर नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में गोशाला बनाई गईं, लेकिन सखानू नगर पंचायत ने गोशाला नहीं बनवाई गई। इससे सैकड़ों गोवंश सड़कों पर आवारा घूमते रहते हैं। वह आए दिन राहगीरों पर हमला बोलकर जख्मी कर देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छुट्टा पशुओं से उन परिवारों को हो रही है, जिनके छोटे बच्चे स्कूल आते जाते हैं। उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं उनके बच्चे इसके शिकार न हो जाएं। इतना ही नहीं छुट्टा पशु सड़कों पर गंदगी फैलाते रहते हैं। चेयरमैन मोहम्मद फैसल ने बताया कि नगर पंचायत के पास खुद की जमीन न होने के चलते गोशाला का निर्माण नहीं हो सका है। जमीन उपलब्ध कराने के लिए डीएम, एसडीएम को कई बार पत्र लिखा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें