फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां डग्गामार वाहनों  में सफर मजबूरी है!

Fri, 12 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
बस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यहां डग्गामार वाहनों 
विज्ञापन

में सफर मजबूरी है!
जीएम का आदेश बेअसर, रोडवेज डिपो के नहीं सुधरे हालात
रोडवेज डिपो में जीएम के निरीक्षण के सात दिन बाद भी हालात जस के तस है। जीएम की प्राथमिकता थी कि रोडवेज परिसर में साफ सफाई हो। डग्गामार वाहनों को हटाया जाए, लेकिन अब तक डिपो के अधिकारियों ने इस पर गौर नहीं किया है। 
जीएम अताउर रहमान ने सप्ताह भर पहले यहां डिपो में आकर एआरएम राजेश कुमार के साथ डिपो के सभी कार्यालयों और परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया था। चालक, परिचालक और यात्रियों से बातचीत कर समस्याओं के बारे मे पूछा था। परिसर में गंदगी मिलने पर एआरएम राजेश कुमार को साफ सफाई पर ध्यान देने के लिए कहा था, साथ ही पुरानी हो चुकीं बसों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए थे। जीएम ने यह भी हिदायत दी थी कि रोडवेज बस स्टैंड से कोई भी डग्गामार वाहन या प्राइवेट बस न चलने पाए लेकिन इन निर्देशों को डिपो प्रशासन ने हवा में उड़ा दिया। हालात यह हैं कि अब भी बस स्टैंड परिसर में गंदगी है। साफ-सफाई न होने से यहां यात्रियों का एक पल भी रुकना मुश्किल होता है। वहीं, खटारा बसों की मरम्मत नहीं कराई गई है। प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहनों का संचालन भी बेरोकटोक हो रहा है।
विज्ञापन

----
रोड किनारे खड़ी बसें भी नहीं हट सकीं
बदायूं स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर के बाहर सड़क किनारे दोनों ओर खड़ी होने वाली रोडवेज बस भी नहीं हट सकी हैं। यहां बसें खड़े होने से अक्सर जाम लगा रहता है। इसके चलते यात्रियों, चालकों और राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बस हटाने को लेकर चालकों परिचालकों का रोड से निकलने वाले लोगों से विवाद हो जाता है। यह जाम दुर्घटनाओं का सबब भी बनता है। जीएम अताउर रहमान ने निरीक्षण के दौरान कहा था कि आरटीओ विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा लेकिन यह अभियान भी नहीं चला।
विज्ञापन

कोट...
डग्गामार वाहनों को स्टैंड से खदेड़ने के लिए एआरटीओ से बात की है, जल्द ही परिवहन विभाग और पुलिस अधिकारियों की मदद से अभियान चलाकर बस स्टैंड के बाहर खड़े वाहनों को हटवा दिया जाएगा। कैंपस को व्यवस्थित करने का काम भी किया जा रहा है। 
-राजेश कुमार, एआरएम रोडवेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें