फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली से दबतोरी के लिए यात्री कम, बंद हो सकती है बस

विज्ञापन
बिसौली से दबतोरी को जाने को खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एक महीने पहले बिसौली से दबतोरी के लिए रोडवेज बस शुरू की गई। यात्री न मिलने की वजह से बस बंद होने की कगार पर है। जिस समय पर बस चल रही है, उस समय पर कोई ट्रेन नहीं है। दबतोरी में ट्रेन आने पर ही यात्री मिलते हैं।
विज्ञापन


बिसौली से दबतोरी के लिए बस संचालन के समय में लापरवाही बरती गई। जिस समय बस दबतोरी पहुंचती है, उस समय कोई ट्रेन नहीं है। इस वजह से बिसौली से भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। बस का खाली ही आना जाना हो रहा है। दबतोरी के श्याम सिंह ने बताया कि बस सुबह सात बजे आती है और यात्री नहीं मिल पाते हैं। यही बस नौ बजे आए तो यात्री मिलेंगे। उदयराज का कहना है कि सुबह सात बजे बस आने से कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बस का समय ट्रेन के आने के बाद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कोट,
- बस को यात्री नहीं मिलेंगे तो बंद करना पड़ेगा। इसको दिखवाता हूं, अगर समय बदलने से यात्री मिलते हैं तो समय में परिवर्तन किया जाएगा।
-राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें