सराफ की दुकान से चोरी के बाद जेवरात के छत पर खाली पड़े डिब्बे। संवाद
बदायूं। शुक्रवार रात सराफा की दुकान से 12 लाख के जेवर और चार लाख की नकदी चोरी हो गई। इस मामले में एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने एसओजी व थाने की दो पुलिस को खुलासे के लिए लगाया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला लोची नगला निवासी धर्मेंद्र वर्मा की मूसाझाग के गांव मौसमपुर में गौरी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। व्यापारी धर्मेंद्र ने पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्होंने दुकान बंद कर दी थी। देर रात चोर पड़ोस की छत के सहारे दुकान में पहुंचे। चोरों ने दुकान की तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखी 20 किलो चांदी के जेवर, 50 ग्राम सोने के जेवर और करीब चार लाख की नकदी ले गए। चोरों ने सोने चांदी के डिब्बों को छत पर खंगाला। शनिवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी।
एसओ मान बहादुर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। 16 लाख रुपये की चोरी के मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने खुलासे के लिए एसओजी व थाने की दो टीमों को लगाया हैं। पुलिस का दावा है कि चोरों ने रेकी के बाद ही घटना को अंजाम दिया है।