फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक घर में चोरी, दो में कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। गांव पिपरौल में शंकरलाल गुप्ता के घर से चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसी अशोक साहू और चंदनपुर गांव निवासी सुरेश के घर को भी निशाना बनाया पर जाग हो जाने के कारण मकसद में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

पिपरौल निवासी शंकरलाल के घर में चोर दरवाजे की किवाड़ तोड़कर अंदर घुसे। उस वक्त गृहस्वामी समेत परिवार के लोग सो रहे थे। चोरों ने दूसरे कमरे में अलमारी से सोने की अंगूठी, आठ हजार रुपये के अलावा गैस चूल्हा और मोबाइल फोन चुरा लिया। अगले जिन तड़के जगने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई।
चोरों ने शंकरलाल के पड़ोसी अशोक साहू और चंदनपुर निवासी सुरेश के घर में भी चोरी की कोशिश की। दोनों घरों में जाग होने पर उन्हें खिसकना पड़ा। कछला चौकी पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें