फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से 40 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। बुधवार देर रात चार बाइक सवार बदमाशों ने सिरसा खुर्द और समसपुर कूबरी के बीच एक व्यापारी से 40 हजार रुपये, एक मोबाइल और बाइक की चाबी लूट ली। उस समय व्यापारी अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। इससे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा खुर्द निवासी अरविंद माहेश्वरी पुत्र जगदीश शरण माहेश्वरी की दहगवां में सीमेंट, बजरफुट की दुकान है। अरविंद बुधवार रात अपनी दुकान बंद करके बाइक पर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक सिरसा खुर्द और समसपुर कूबरी के बीच पहुंची थी कि तभी दो बाइक पर चार बदमाश पीछा करते हुए पहुंच गए। एक बदमाश ने उनकी बाइक में लात मार दी, जिससे उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। तभी चारों बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और तमंचे के बल पर ले लिया। बदमाशों ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये, एक मोबाइल और दुकान की चाबियां लूट लीं। उनकी बाइक की चाबी छीन ली और मौके से फरार हो गए। किसी तरह अरविंद ने पुलिस को सूचना दी। इस पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। देर रात तक पुलिस बदमाशों को तलाश करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें