फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी निरंतर चलाती रहेगी सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा के जिला कार्यालय पर सेक्टर विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ, जिसमें बिल्सी, बदायूं, दातागंज और शेखूपुर विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि यह वर्ग बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि सभी को अपने-अपने सेक्टर में बूथों पर सदस्यता शत-प्रतिशत करवानी है। कोई भी बूथ सदस्यता से अछूता नहीं रहना चाहिए। पार्टी की मंशा है कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 सदस्य अवश्य बनाने हैं।
विज्ञापन

अंत में शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के बाबा चंदन सिंह शाक्य के देहांत पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर जिला प्रभारी कुंवर महाराज सिंह, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक उमेश राठौर आदि मौजूद रहे।
इधर बड़े सरकार की दरगाह पर नगर विधायक महेश चंद गुप्ता के नेतृत्व में कैंप लगाकर मुस्लिम समाज के लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। नगर विधायक ने कहा कि पूर्व सरकारों द्वारा अब तक जिस तरह से गरीबों को धोखा दिया गया है, अल्पसंख्यकों को भी उसी तरह से धोखा दिया गया है। अच्छा होता कि अगर उनकी शिक्षा व उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता। इस मौके पर अरशद अल्वी, आतिफ निजामी, शीराज अल्वी, सरफराज खान, सरवर अली, शरीफ बिलाल, कासिम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें