फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दबतोरी में बदली जा रही है बिजली की तार

विज्ञापन
दबतोरी में बिजली की लाइन डालते विद्युत निगम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
दबतोरी। लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे गांव दबतोरी में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर बिजली सुधार का कार्य शुरू हो गया है। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र के करेंगी ग्रामीण फीडर से जुड़े इस गांव में करीब 37 वर्ष पहले विद्युतीकृत हुआ था। उसके बाद अब तार बदली जा रही है।
विज्ञापन


बिसौली क्षेत्र के गांव दबतोरी के लोगों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से लाइन सही कराने के लिए गुृहार लगाई। ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर जर्जर लाइन को बदलवाने व भूमिगत केबल डलवाने की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों की लगातार कोशिशें रंग लायी। अब विद्युत निगम की टीम गांव में केबल बिछाने का कार्य करना शुरू कर दिया है। ऐसे में केबल डालते हुए कर्मचारियों को देख गांव में खुशी का माहौल है। गांव के मुकेश, रमेश आदि का कहना है कि वर्षों से की जा रही शिकायतों का समाधान अब हो रहा है। इससे फाल्ट कम होगा। सोनू, महेश का कहना है कि जब तक क्षेत्र में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित नहीं होता, तब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। वर्तमान में आसफपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब 25 किलोमीटर लंबी ग्रामीण व कृषि फीडर लाइन के जरिये बिजली की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि एक नया उपकेंद्र स्थापित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें