फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर में शनिवार रात तालिब (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उन्होंने बिना कार्रवाई के शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम रमजानपुर निवासी तालिब का निकाह करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। इसके कुछ समय बाद पत्नी से विवाद हो गया। उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। तब से युवक घर पर अकेला रह रहा था। शनिवार रात उसकी अचानक मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। परिवार वालों ने सुबह उसके शव को दफन कर दिया। गांव में चर्चा है युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। कोई शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें