फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ.....इलाज के दौरान मौत

Sat, 06 Dec 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के उनौला गांव निवासी अभिषेक वर्मा (23) पुत्र सोनू वर्मा ने शनिवार की सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को भनक लगी तो उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता सोनू वर्मा ने बताया कि बेटा अभिषेक शहर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला में छह साल से किराये के मकान में रहकर सेल्समैनी करता था। शनिवार की सुबह को उन्हें सूचना मिली कि उसकी तबीयत खराब है। परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस युवक की मौत की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें