फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुरालवालों ने पीटा तो दामाद ने खुद पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

Fri, 11 Jul 2025 01:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के जरीफनगर में ससुरालवालों की पिटाई से आहत युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे दिल्ली रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर कस्बा निवासी युवक की उसके ससुरालवालों ने पिटाई कर दी। इससे आहत होकर उसने आत्मदाह कर लिया। आग की लपटें देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। भाई ने ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जरीफनगर के मोहित गुप्ता का पत्नी भावना गुप्ता से एक महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद भावना मायके चली गई। चार दिन पहले वह भाई को लेकर ससुराल पहुंची। बुधवार को दोनों में फिर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद भावना ने अपने पिता व भाइयों को सूचना दे दी। बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के दिल्ली के संगम विहार निवासी ससुर सुशील, सास रानी, जितेंद्र, टिंकू, श्योराज व तीन अज्ञात लोग जरीफनगर पहुंचे। इन लोगों ने मोहित की पिटाई कर दी। 

यह भी पढ़ें- बदायूं हादसा: शोक में डूबा करखेड़ी गांव, चीत्कार से हर आंख नम, बाइकों की तेज रफ्तार बनी चार मौतों की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध होकर मोहित ने जरीफनगर पेट्रोल पंप के सामने स्थित ढाबे पर जाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। उसे बरेली रेफर कर दिया गया। अब युवक को दिल्ली रेफर किया गया है। भाई पुनीत गुप्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें