फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेंथा फैक्टरी का मलबा हटाने का काम तेज, मंगवाई पोकलैंड

विज्ञापन
मेंथा फैक्टरी सेमलबा हटाती पोकलेन मशीन। संवाद
विज्ञापन
उझानी। मेंथा फैक्टरी से मलबा हटाने में जुटी गाजियाबाद की टीम बृहस्पतिवार दोपहर उस जगह के निकट पहुंच गई, जहां पर मुनेंद्र यादव के दबने का परिजनों ने दावा किया है। उधर लोहे का मलबा पड़ा है। मलबा हटाने का काम लगातार चल रहा है और मुनेंद्र के परिजन भी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

मलबा हटाने के लिए ठेकेदार मोहम्मद अफजाल ने बुधवार रात गाजियाबाद से पोकलैंड मशीन मंगववाली। एक दिन पहले गैस कटर से गार्डर काटे जाने के बाद दोपहर में मशीन से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। उसके बाद टीम ने मुनेंद्र के परिजनों और रिश्तेदारों को भी बुला लिया। ठेकेदार ने बताया कि जहां शव बताया जा रहा है, वहां से पूरी तरह से मलबा हटाने में छह दिन भी लग सकते हैं।
फैक्टरी में नौ दिन पहले आंधी के दौरान चिमनी और बॉयलर गिरने से भीषण आग लग गई थी। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को तीन दिन लगे थे, फिर भी परिसर में एक छोर पर आग सुलग रही है। नवें दिन मलबा हटाने के काम ने तेजी पकड़ी तो फैक्टरी के गेट पर पुलिस फोर्स भी बढ़ा दिया गया है। ठेकेदार ने बताया कि मलबा हटाने के लिए 19 लोग लगाए गए हैं। छह गैस कटर भी चलाए जा रहे हैं। दमकल कर्मी भी फैक्टरी परिसर में मौजूद हैं। अग्निकांड में करीब 100 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया गया था।
विज्ञापन



मुनेंद्र के घर पहुंचे विधायक, बोले- न्याय दिलाएंगे
- सहसवान के सपा विधायक ब्रजेश यादव एक दिन पहले सोशल मीडिया पर लाइव ऐलान के बाद बृहस्पतिवार दोपहर मुनेंद्र यादव के घर पहुंचे। परिजनों से बात करने के बाद उन्होंने प्रशासन के अफसरों और फैक्टरी प्रबंधन पर शव तलाशने में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा- परिजन कह रहे हैं कि मुनेंद्र की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है। परिवार के लोग और रिश्तेदार खोजबीन के लिए फैक्टरी जाते हैं तो उन्हें खदेड़ दिया जाता है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए वह संघर्ष करेंगे। जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ताओं के साथ फैक्टरी गेट पर आंदोलन करेंगे।


गायत्री परिवार के सदस्यों ने यज्ञ कर मांगा न्याय
गायत्री परिवार के सदस्यों में मुन्नी देवी और उनके बेटे ध्रुव यादव ने अपने निवास पर हवन किया। गायत्री परिवार के विधान से हवन के दौरान आहुतियां अर्पित करते हुए मुनेंद्र के परिवार को न्याय दिलाने की कामना की गई। ध्रुव ने बताया कि हवन करने का उद्देश्य उन लोगों को सद्बुद्धि की कामना भी है, जो पीड़ित परिवार के साथ नहीं हैं।

मेंथा फैक्टरी सेमलबा हटाती पोकलेन मशीन। संवाद

मेंथा फैक्टरी सेमलबा हटाती पोकलेन मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें