आंबेडकर पार्क में उपवास पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत-संगठन
बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने उझानी मेंथा फैक्टरी में लगी आग में मृत मुनेंद्र यादव को न्याय दिलाने के लिए आंबेडकर पार्क में एक दिवसीय उपवास किया। सूचना पाकर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में मेंथा फैक्टरी में लगी आग लगने की घटना की न्यायिक जांच कराने, मजदूरों की सूची सार्वजनिक करने, दोषियों पर मुनेंद्र यादव की हत्या का मुकदमा दर्ज करने, मृतक के परिवार को दो करोड़ का मुआवजा देने और उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के दवाब में प्रशासन मेंथा फैक्टरी की घटना को दबाना चाहता है। इस मौके पर प्रदीप सिंह एडवोकेट, सुनीता सिंह, हाजी नुसरत अली, बफाती मियां, अनिल यादव, राजीव पटेल, आलोक सिंह, दीपक मिश्रा, पुत्तन यादव, अहमद अमजद आदि मौजूद रहे।