फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर ठिठक गई रामगंगा नहर परियोजना

Thu, 12 Nov 2015 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर खुदाई के साथ पुलियों के निर्माण का काम अटका
विज्ञापन


2016 में पूरी होनी है परियोजना, एक माह रह गया शेष

यहां बता दें कि 15.6 किलोमीटर की मुख्य नहर के साथ 400 किलोमीटर की उप नहरों की खुदाई अंतिम दौर में चल रही है। बदायूं में बरखेड़ा और चंपतपुर पर नहर खुदाई का काम जारी है, लेकिन दीपावली आ जाने के कारण स्टाफ और मजदूर चार-पांच दिनों के अवकाश पर चले गए। इससे माना जा रहा है कि एक सप्ताह का काम प्रभावित होगा। चंपतपुर ब्रांच को बरेली में कुछ भूमि क्रय करने की जरूरत है। इसके लिए किसानों से वार्ता चल रही है।
जिले में नहर निर्माण खंड का कार्यालय भी यहां आवास विकास में खोल दिया गया है और बदायूं में हो रही रामगंगा नहर की खुदाई का काम यहीं से देखा जा रहा है। बाढ़ खंड विभाग नोडल विभाग होने के कारण पूरी जानकारी रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता बाढ़ प्रमोद कुमार ने बताया कि दीपावली के अवकाश के बाद से इस परियोजना पर काम और तेज कर दिया जाएगा। सबसे पहले अब पुलियों को अधूरा पड़ा काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें