फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तांत्रिक संग गई महिला और उसकी बेटी बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में एक माह पहले एक महिला को उसकी 10 वर्षीय पुत्री के साथ गांव रिसौली का तांत्रिक बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दोनों को बदायूं बस स्टैंड के पास से पकड़ा है। दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली 42 वर्षीय महिला और उसकी 10 वर्षीय पुत्री क्षेत्र के गांव रिसौली के एक तांत्रिक के झांसे में आकर उसके साथ चली गई। परिवार के लोगों ने दोनों की तलाश की। 27 मई को उसके पति ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को महिला और उसकी पुत्री नगर के बदायूं बस स्टैंड से मिल गई। तांत्रिक फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई की। टीम ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें