फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छत से गिरकर मां की मौत, बचाने को कूदी बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थानाक्षेत्र के बल्लिया गांव में बृहस्पतिवार देर रात पैर फिसलने पर छत से सीसी रोड पर गिरी महिला की मौत हो गई। मां के गिरने की आहट से नींद से जागी बेटी ने भी छत से छलांग लगा दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। घायल बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत से बेटे के निकाह की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी नसीम बानो उर्फ मुन्नी (59) पत्नी नसरुद्दीन बृहस्पतिवार रात गर्मी के कारण छत पर सो रही थी। दूसरी चारपाई पर बेटी कमर जहां (30) सो रही थी। रात करीब 12:30 बजे नसीम बानो उठी और शौचालय जा रही थी। इसी बीच उनका पैर फिसल गया। इससे वह बगैर बाउंड्री की वाली छत से नीचे सीसी रोड पर गिर गई।
मां के रोड पर गिरने की आहट से उनकी बेटी नींद से जाग गई। मां की चीख सुनकर बेटी ने बिना कुछ समझे उन्हें बचाने के प्रयास में छत से रोड पर छलांग लगा दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से मां नसीम बानो की मौके पर ही मौत हो गईं। शुक्रवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में महिला के शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन



बेटे के निकाह की खुशियों में मां की मौत का मातम
परिजनों ने बताया कि नसीम बानो के बेटे दिलशाद का 25 जून को ही निकाह हुआ था। मां बेटे के निकाह से खुशी थी, लेकिन 36 घंटे में नसीम बानो की मौत से निकाह की खुशी में मातम पसर गया। मां की मौत से बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें