फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला घोंटकर हत्या, शव जगल में फेंका

Sat, 15 Apr 2017 01:27 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंक दिया गया। दूसरे दिन जब महिला का शव जंगल में पड़ा मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति की तहरीर के आधार पर गांव के ही दवेंद्र नाम के युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या के पीछे की वजह रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कादरचौक थाने के गांव सदाठेर निवासी नरेश लोधी के गेहूं की कटाई चल रही है। गुरुवार को गेूहं की कटाई के बाद खेत से भूसा उठाने का काम चल रहा था। नरेश की 25 वर्षीय पत्नी रामकली भी भूसा ढोने के काम में लगी थी। देर शाम तक रामकली घर नहीं पहुंची। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह रामकली का शव गांव के बाहर मक्का के खेत में पड़ा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। खेड़ा में रामकली का शव मिलने की खबर थाना पुलिस को दी गई। एसओ राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पति नरेश लोधी ने गांव के ही देवेंद्र पुत्र हेमराज के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि देवेंद्र उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिश में उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। एसओ राजेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
इंसेट...
मृतका के दो बेटे और एक बेटी
कादरचौक। मृतका रामकली के दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे की उम्र करीब आठ साल है। छोटी बेटी चार साल की है। मां की मौत से तीनों संतानों का रो-रो कर बुरा हाल है। नरेश के नाम भी तीन संतानों के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। नरेश ने तहरीर में हत्या के पीछे वजह रंजिश बताई है। हालांकि, रंजिश क्या है यह उसने साफ नहीं किया है। एसओ राजेश कुमार का मामला है कि मामले में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें