मर्जी के खिलाफ शादी तय कर दिए जाने से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना और पोस्टमार्टम के शव दफन कर दिया।
जरीफनगर थाने के गांव धर्मपुर टप्पा वैश्य में मंगलवार को एक परिवार के लोग खेत पर थे। 18 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। इसी दौरान युवती ने फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी। परिवार वाले घर पहुंचे तो उनको पता चला। बताते हैं कि लड़की की शादी उसके रिश्ते के फुफेरे भाई से तय कर दी गई थी। युवती इस शादी के खिलाफ थी। इसके के चलते ही उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि इस बारे में उन तक कोई सूचना नहीं आई है।