फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी प्रत्याशी के पति की हार्टअटैक से मौत

Tue, 13 Oct 2015 11:17 PM IST
कुंवरगांव (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
  क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी फूलन देवी के पति सोनपाल की मतदान ल् केंद्र पर ही हार्टअटैक से मौत हो गई। इससे मतदान केंद्र पर हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ सिटी आरएस धामा और एसओ कुंवरगांव मेराज अली मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाने के गांव  प्रहलादपुर निवासी सोनपाल की पत्नी फूलन देवी सालारपुर ब्लाक की मोहद्दीन  नगर सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी हैं। मंगलवार को मतदान के  वक्त फूलन देवी के पति सोनपाल (39) मोहद्दीन नगर मतदान केंद्र पर मतदान की  स्थिति देखने गए थे। यहां सोनपाल की अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में  उनको निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। उसने सोनपाल को मृत घोषित कर दिया।  बाद में परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए। यहां भी उसे मृत घोषित कर दिया  गया। सोनपाल के नौ माह का एक बेटा है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें