बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी पर घर की चारपाइयों में आग लगाने का आरोप लगाया है। आग लगने से दो वर्षीय बेटी भी झुलस गई। पीड़ित ने पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता हैं। गांव में उसकी पत्नी और दो छोटी बेटियां रहती हैं। पीड़ित की पत्नी ने सोमवार को अपने प्रेमी दीपक के साथ घर की चारपाइयों में आग लगा दी। आग लगने से उसकी दो वर्षीय बेटी झुलस गई। आसपास के लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। पीड़ित ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव पुरदलपुर निवासी दीपक के इसकी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद