फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसम में आई गर्माहट, 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Mon, 18 May 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
अति व्यस्त रहने वाले कचहरी से पुलिस लाइन रोड पर दोपहर के समय पसरा सन्राटा। संवाद - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
बदायूं। जिले में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मई में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। पिछले चार दिनों से लगातार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। रविवार को पारा बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

जिले में सुबह आठ बजे के बाद ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। दोपहर के समय हालात और अधिक खराब हो रहे हैं। गर्म हवाओं और उमस के कारण बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आ रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप का असर सबसे अधिक दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों और खेतों में काम करने वाले किसानों पर पड़ रहा है। खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोग गर्मी से राहत पाने के लिए बार-बार पानी और छांव का सहारा ले रहे हैं।

जरूरी काम न हो तो शाम में ही घर से बाहर निकलें
जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. नितिन सिंह ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। उनका का कहना है कि तेज गर्मी में लापरवाही करने से डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस लिए ज्यादा जरूरी काम न हो तो दिन में निकलने से परहेज करें।
विज्ञापन

-
आने वाले पांच दिनों तक तापमान में नहीं मिलेगी राहत
-आईएमडी के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इन पांच दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों की स्थिति

17 मई-अधिकतम -43, न्यूनतम-29
16 मई-अधिकतम -41 न्यूनतम 25
15 मई-अधिकतम -41, न्यूनतम 29
14 मई-अधिकतम -42, न्यूनतम 29
13 मई-अधिकतम -41, न्यूनतम 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें