फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिगड़ा रहा मौसम का मिजाज, कई जगह हुई हल्की बारिश

Sat, 28 Mar 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
शहर में शाम को भी आसमान में छितरे रहे बादल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ता दिखाई दिया। सुबह से शाम तक मौसम ने अपने कई रूप दिखाए। दिन निकलने के बाद कुछ देर ही सूरज के दर्शन हुए और कुछ देर में ही बदलियां छाने लगीं। हवाएं भी तेज हो गईं। जिले के पश्चिमी इलाके में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हवा तेज हुईं तो बादल उड़ गए और फिर से सूरज की चमक दिखाई देने लगी। शाम होते-होते फिर हल्की ठंड बढ़ी और आसमान में बादल छट गए।
विज्ञापन

किसानों की रबी की फसल पकी खड़ी है। बादल होते ही किसान आसमान ताकने लगते हैं। हर वर्ष पकी फसल के दौरान ही मौसम अपने बिगड़े रूप दिखता है। गत बृहस्पतिवार को धूप निकली तो काफी गर्मी लोगों ने महसूस की। हल्के कपड़े पहनने शुरू कर दिए लेकिन शुक्रवार को मौसम के बिगड़ते रूप ने लोगों को एक बार फिर डराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें