फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसम बदला, आंधी से पेड़ गिरे... बिजली गुल

Tue, 31 Mar 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बदायूं कादरचौक पर आंधी में गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सोमवार देर शाम आई आंधी ने पूरे जिले में नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए, पेड़ उखड़ गए। खेतों में तैयार फसलें बिछ गईं। बाजारों में मौजूद लोगों ने भागकर अपने घरों में शरण ली। बाजार में कम चहलपहल होने के बाद दुकानदार भी दुकान बंद करके चले गए।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड पर साइकिल से जा रहे बच्चे के पास नीम का विशाल पेड़ गिरा, इसमें बच्चा बाल-बाल बच गया। पेड़ के नीचे उसकी साइकिल दब गई। परिवार के लोगों ने बच्चे को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। वहीं, शहर में करीब छह घंटे बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आंधी से सड़क पर गिरा पेड़
कादरचौक। तेज हवाओं और आंधी में कादरचौक बदायूं रोड पर भदरौलिया ढाबा के पास पेड़ उखड कर सड़क पर गिर गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। छोटे वाहन सड़क की कच्ची पटरी पर होकर गुजरे। ग्रामीण ने पेड़ को सड़क से हटाया। तब वहां से वाहन निकल पाए। संवाद
विज्ञापन


आंधी आने के बाद सुरक्षा कारणों से बंद की गई विद्युत सप्लाई
बदायूं। आंधी आने के बाद विद्युत निगम की ओर से सुरक्षा को देखते पूरे जिले की विद्युत सप्लाई रोक दी गई। इससे कोई अनहोनी न हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की पकी हुई फसल खड़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा चलने पर भी सप्लाई रोक दी जाती है। सोमवार को शाम को आंधी आने के बाद सभी विद्युत उपकेंद्रों से विद्युत सप्लाई रोक दी गई। इससे शहर के लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ घरों में पानी खत्म हो जाने से लोगों आसपास से काम चलाना पड़ा। संवाद
-



सप्लाई न होने से उपभोक्ता पानी को तरसे
फैजगंज बेहटा। कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह दस बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी जेई बजरंगी लाल ने बताया कि लाइन पर कार्य चल रहा है। इससे शाम सात बजे तक सप्लाई बंद करना पड़ी है। उपभोक्ताओं को बिना सूचना दिए सप्लाई बाधित करने से रोष है। लोगों का कहना है कि आए दिन सूचना दिए बगैर सप्लाई बंद कर दी, इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें