फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का रास्ता हो रहा ठीक, खिड़कियों पर भी चढ़ रहे पल्ले

विज्ञापन
​खिड़की पर पल्ले लगाता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। क्षेत्र के रामप्रसाद सोहन देवी हायर सेकेंड्री स्कूल खिरिया बाकरपुर में अव्यवस्थाओं के उजागर होने पर डीआईओएस ने विद्यालय संचालक को दो दिन में स्कूल की खिड़कियों पर पल्ले चढ़ाने व शेष काम पूरा करने का आदेश दिया है। इसके बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल तक पहुंचने के लिए रास्ते को ठीक कराने व खिड़कियों पर पल्ले चढ़वाने का काम शुरू कर दिया है। दो दिन बाद शिक्षा विभाग की टीम विद्यालय का निरीक्षण भी करेगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र बनाने में घोर लापरवाही की खबर 30 जनवरी के अंक में प्रकाशित की गई तो जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए प्रबंधक व प्रधानाचार्य को व्यवस्था ठीक कराने के लिए पत्र जारी कर दिया। शनिवार को स्कूल प्रशासन ने रास्ते को ठीक कराने व खिड़कियों पर पल्ले लगवाने का काम शुरू कराया है।


यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। क्षेत्र के रामप्रसाद सोहन देवी हायर सेकेंड्री स्कूल खिरिया बाकरपुर को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मानकों की अनदेखी कर इस स्कूल के परीक्षा केंद्र बना दिया गया। सवाल यह है कि बोर्ड ने तो ऑनलाइन सेंटर बनाए, लेकिन भौतिक सत्यापन एसडीएम की टीम करती है। इसके बाद भी क्या इस स्कूल का भौतिक सत्यापन हुआ या फिर ऐसे ही फर्जी रिपोर्ट लगा दी गई। ऐसे में एसडीएम का निरीक्षण भी सवालों के घेरे में आता है।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र में रामप्रसाद सोहन देवी हायर सेकेंड्री स्कूल खिरिया बाकरपुर में लगी खिड़कियों पर पल्ले तक नहीं लगे हैं बावजूद इसके उसे परीक्षा केंद्र बना दिया गया। सीसीटीवी कैमरे भले ही लगे हों, लेकिन चालू हालते में नहीं थे। इसकी भनक लगते ही 30 जनवरी के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया और व्यवस्थाएं सुधर सकीं। प्रबंधक अजिनेश यादव ने बताया कि जो भी कमी रह गई थी उसको पूरा कराया जा रहा है।



मामला संज्ञान में आते ही प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर दो दिन में व्यवस्थाएं ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन बाद टीम को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। जो कमी रहीं हैं उनको पूरा कराया जा रहा है। - डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक

खिड़की पर पल्ले लगाता कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें