फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल सेवा करने वाले स्काउट-गाइड सम्मानित

Wed, 10 Jun 2015 11:28 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क के मुख्य द्वार पर चल रहे निशुल्क जल सेवा शिविर का समापन हो गया। जल सेवा से जुड़े स्काउट-गाइड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि जल की एक-एक बूंद अमृत तुल्य है, जो प्राणियों को जीवन दान देती है। युवा जल को बर्बाद होने से रोकें। इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के अध्यक्ष डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि धरती पर पीने योग्य जल बहुत कम है। जो आने वाले समय में प्राणियों के लिए खतरे का संकेत है। जल का संचय और उसका सही उपयोग नितांत जरूरी।
डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र, योगेंद्र पाल शर्मा, गंगा सिंह राठौर, जगदीश प्रसाद शर्मा, जिला स्काउट मास्टर मोहम्मद असरार, महेश चंद्र पाठक, प्रेमपाल सिंह, मनोहर लाल जादूगर, संजीव कुमार शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

समापन पर शिवोहम, गोपाल, हिमांशु सैनी, बंटी सिंह चौहान, नीलम यादव, प्रिया सक्सेना, विमन यादव, केशव कश्यप, अंशुल गुप्ता, कपिल कुमार, मोहित भारद्वाज, सचिन शर्मा, दीप्ती भारद्वाज, दीक्षा, प्रियांशी, शालिनी, मोहित कुमार, दानिश, प्रिंस कुमार, मोहित चौहान, गोपाल, ऋषभ, शिशिर सुधांशु भारद्वाज, अर्जुन कुमार सिंह को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन जिला संगठन कमिश्नर प्रवेश कुमार सिंह राठौर ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें