फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने दुरुस्त कराई क्षतिग्रस्त पाइप लाइन

Wed, 10 Jun 2015 11:22 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई के समय क्षतिग्रस्त हुई 160 एमएम की पाइप लाइन को नगर पालिका ने दुरुस्त करा दिया है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में गंदा पानी पहुंच रहा था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मंगलवार को नगर पालिका के जलकल विभाग ने अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त लाइप लाइनों को ठीक करा दिया है। इधर, गंदे पानी की सप्लाई होने पर ईओ ललतेश सक्सेना ने जलकल विभाग से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

शहवाजपुर में नाला निर्माण चल रहा है। जेसीबी से खोदाई के वक्त यहां नगर पालिका की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पाइप लाइन से शहवाजपुर, पटियाली सराय, भरत मिलाप गली समेत कई इलाकों में पेयजल सप्लाई होती है। पाइप लाइन को तो नगर पालिका ने ठीक करा दिया था, लेकिन कुछ उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए थे। क्षतिग्रस्त कनेक्शन की वजह से कई इलाकों में गंदा पानी पहुंच रहा था। मंगलवार को इन इलाकों में अभियान चलाकर नगर पालिका ने क्षतिग्रस्त कनेक्शन चेक किए। इन कनेक्शन को ठीक कर वाटर सप्लाई दुरुस्त कर दी गई है। जलकल अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि पाइप लाइन और क्षतिग्रस्त कनेक्शन ठीक होने के बाद अब घरों में गंदा पानी नहीं पहुंचेगा।
ईओ नगर पालिका ललतेश सक्सेना ने बताया कि 160 एमएम की पाइप लाइन जेसीबी से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप लाइन को ठीक करा दिया गया था। इस इलाके में कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी लीकेज थे। इन्हीं की वजह से गंदा पानी घरों में पहुंच रहा था। इन कनेक्शन को ठीक करा दिया गया है। जलकल विभाग से जवाब तलब भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें