फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा इनामिया बदमाश, सादे कपड़ों में पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
कोर्ट परिसर में दरोगा को पीटते वकील। स्रोत-वायरल वीडियो - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बदायूं। शहर में आठ दिन पहले सराफ की दुकान से साढ़े पांच लाख रुपये कीमत की तीन सोने की चेनें लेकर एक बदमाश भाग गया था। पुलिस टीम उसी दिन से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस को भनक लगी कि आरोपी वकीलों के जरिये आत्मसमर्पण करने कोर्ट में आ रहा है।
विज्ञापन


जैसे ही आरोपी कोर्ट परिसर में घुसा, सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस टीम ने उसको पकड़ लिया। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान कुछ वकील आ गए और मारपीट कर आरोपी को छुड़ा ले गए। बिनावर थाना क्षेत्र निवासी आरोपी देवेंद्र को बाद में कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस और वकीलों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक वकील भी वहां से जा चुके थे। बता दें कि इस आरोपी पर सराफा व्यापारियों ने 51 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

सदर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में मोहित वैश्य की दुकान है। व्यापारी ने बताया कि 28 नवंबर काे आरोपी पहले सामान्य ग्राहक की तरह दुकान में आया और चेन देखने का बहाना बनाया। थोड़ी देर बातचीत के बाद उसने अचानक तीन चेनें उठाकर भागने की कोशिश की। आसपास के लोग और व्यापारी उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी किसी तरह निकलकर भाग निकला था।
विज्ञापन


आरोपी की फुटेज सीसी कैमरे में कैद हो गई थी। व्यापारियों ने आरोपी पर अपनी तरफ से 51 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। वहीं पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने आ रहा है। पता लगा कि वह वकीलों के माध्यम से कोर्ट में पहुंचेगा।

पुलिस सादा वर्दी में कोर्ट परिसर के बाहर लग गई। शाम करीब चार बजे जैसे ही पुलिस ने आरोपी को अकेले कोर्ट परिसर में प्रवेश करते देखा तो उसको दबोच लिया। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान कुछ वकील आ गए और पुलिस से भिड़कर आरोपी को छुड़ा लिया।

आरोप है कि कोर्ट परिसर में चौकी मायवीयगंज पर तैनात दरोगा को वकीलों ने घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। साथ आए पुलिस कर्मी दरोगा को पिटते हुए छोड़कर मौके से भाग निकले। उधर, वकीलों का कहना है कि दरोगा सादे कपड़े में थे, इससे उन्हें पुलिस के होने का अंदाजा भी नहीं लगा। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सूचना पर एसपी सिटी, एसपी देहात समेत अन्य अधिकारी मौके पर आ गए। तब तक वकील वहां से निकल गए। मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी कोई लिखित कार्रवाई नहीं की गई है। एसएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय को सौंपी गई है।

कुंवरगांव का निवासी है चेन लुटेरा
चेन लूटने वाला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी गौटिया का रहने वाला देवेंद्र पुत्र नत्थूलाल निकला। अधिवक्ताओं ने उसे देर शाम को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



पुलिस आरोपी के आने की सूचना पर गई थी, लेकिन पुलिस कर्मी कोर्ट परिसर के अंदर बिना वर्दी चले गए थे। इससे अधिवक्ताओं और पुलिस में नोकझोंक हो गई थी। जानकारी होने पर आरोपी को अधिवक्ताओं ने कोर्ट में पेश कराया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर माल की बरामदगी पुलिस कराएगी। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें