फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की छात्राओं का सत्यापन अटका

Fri, 20 Nov 2015 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या विद्या धन इस वर्ष मिलने की उम्मीद हुई धूमिल
विज्ञापन

 
गरीब छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए प्रदेश सरकार कन्या विद्या धन जैसी महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी लापरवाही से काम कर रहे हैं। कन्या विद्या धन में चयनित हुईं 606 छात्राओं का अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया है। इस वजह से वर्ष 2015 में इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राओं को अभी हाल फिलहाल में कन्या विद्या धन मिलता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लाभार्थी छात्राओं का सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। यूपी बोर्ड के साथ ही संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड और आईसीएसी बोर्ड की लाभार्थियों का सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालय की लाभार्थी छात्राओं का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है। इससे अन्य सभी लाभार्थियों को भी कन्या विद्या धन इस साल मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। इसमें देरी हो जाने की वजह से नए साल में लाभार्थी छात्राओं को कन्या विद्या धन मिल पाने की उम्मीद है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद ही कन्या विद्या धन का वितरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें