फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुरक्षा की दृष्टि से बदली जगह, अब एचपी मैदान में लगेगा पटाखा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला प्रशासन ने फिर से एचपी मैदान को पटाखा बाजार लगाने के लिए तय कर लिया था। इससे पहले प्रशासन ने आवास विकास का चयन किया था। सुरक्षा की दृष्टि से वहां से पटाखा बाजार की जगह को बदल दिया गया।
विज्ञापन

दीपावली के अवसर पर शहर में 19,20,21 अक्तूबर को अस्थायी पटाखा बाजार लगाया जाएगा। अभी तक यह पटाखा बाजार एचपी मैदान में लग रहा था, लेकिन यहां निर्माण होने की वजह से जिला प्रशासन को स्थान को बदलना पड़ा। ऐसे में आवास विकास का चयन किया, लेकिन वहां पर जमीन समतल नहीं थी। इसलिए पटाखा लेने आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती। आवास विकास में जगह-जगह भवन निर्माण का काम चल रहा है। इसको देखते हुए पटाखा व्यापारियों के अनुराेध पर जिला प्रशासन ने एचपी मैदान में ही अस्थायी पटाखा बाजार लगाने का निर्माण किया। इसको लेकर जमीन स्वामी से बात की। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने पटाखा बाजार लगाने में कोई आपत्ति नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह ने कहा कि इस बार भी एचपी मैदान में ही पटाखा बाजार लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें