फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: केंद्रीय मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
मेला ककोड़ा का उद्घाटन करते केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा व ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय
विज्ञापन
ककोड़ा मेला। ककोड़ा मेले का बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंंत्री बीएल वर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, डीएम निधि श्रीवास्तव ने विधि विधान से शुभारंभ किया। मां गंगा की आरती की गई। मेले में पहुंचे अतिथियों का बच्चों ने बैंडबाजों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे मेले का उद्घाटन होना था, लेकिन डेढ़ घंटे देरी से जनप्रतिनिधि मेला स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद साढ़े तीन बजे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सभी ने तट पर पहुंचकर गंगा मइया की पूजा-अर्चना की। बीएल वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ स्काउट कैंप में जाकर स्काउट-गाइड की सलामी ली। प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


जमकर बिका लकड़ी का सामान
गंगा तट पर लगे मेले में आए लोगों ने लकड़ी से बना सामान खूब खरीदा। ढोलक, बक्सों की खूब बिक्री हुई। खजला और जलेबी की दुकानों पर खासी भीड़ दिखी। मेले में हजारों तख्त की बिक्री होती है। इसी को देखते हुए तख्त व फर्नीचर का अलग से बाजार बनाया गया है।
विज्ञापन


ज्योतिर्लिंग मेले का भी हुआ उद्घाटन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मेला ककोड़ा में द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला, स्काउट गाइड शिविर के पास लगाया गया है। मेले में भगवान शिव के 12 स्वरूपों सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, वैद्यनाथ, भीमाशंकर, रामेश्वरम, नागेश्वर, विश्वनाथ, त्रंयबकेश्वर, केदारनाथ व गिरनेश्वर की झांकी सर्जा गई हैं। मेले का संयुक्त रूप से उद्घाटन बदायूं सेवा केंद्र की प्रभारी व वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, दुर्विजय सिंह शाक्य, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें