अमर उजाला की ओर से मेधावियों को प्रोत्साहित करने की योजना के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रतिभा सम्मान दिलवाया जाएगा। बदायूं से चयनित दोनों छात्र द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हैं।
इस कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र आदित्य कुमार सिंह ने 600 में 542 अंक हासिल किए हैं, वहीं इंटरमीडिएट के छात्र प्रभांशु पटेल ने 500 में 467 अंक हासिल किए हैं। इन छात्रों का सम्मान अमर उजाला की ओर से एक जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में किया जाएगा। टॉपर्स को मेडल, प्रमाणपत्र और राज्य सरकार की ओर से एक-एक साइकिल भी दी जाएगी।
द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान और व्यवस्थापक मदन लाल राजपूत एडवोकेट ने अपने कॉलेज के दो छात्रों को मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिलने पर प्रसन्नता जताई है।