फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हटवाया गया रेलवे स्टेशन के सामने से गिरा पेड़

विज्ञापन
उझानी में सड़क पर पड़े का मलवा हटाते मजदूर। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
उझानी। करीब दो सप्ताह पहले आंधी से रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर गिरे पेड़ की टहनियों को काट कर हटवाना शुरू कर दिया गया है। रेलवे ने पहले ही मलबा हटवाने से हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद पालिका प्रशासन को मजदूर बुलाने पड़े।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास सड़क पर गिरे पेड़ की वजह से आवागमन प्रभावित हो रहा था। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने रेलवे के अफसरों और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को चिट्ठी भेज थी। रविवार सुबह पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी कर्मचारियों और मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने मशीन से पेड़ की मोटी टहनियों को काटना शुरू कर दिया। दोपहर तक करीब 70 फीसदी मलबा हटा दिया गया। इसी के साथ स्टेशन के सामने से होकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पेड़ गिर जाने की वजह से पांच- छह बार ट्रक भी फंस गए थे। दो दिन पहले अनाज लदे वाहनों में दो ट्रैक्टर- ट्रॉलियां भी पलट गई थीं। अनाज की बोरियां स्टेशन की बाहरी दीवार पर गिरीं तो उसमें दरार आ गई है।


धंसे फुटपाथ व क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत का इंतजार
- रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर गिरे पेड़ की वजह से कादरचौक रोड और स्टेशन के रैक प्वाइंट की ओर जाने वाले वाहनों के निकलने से फुटपाथ धंसता गया। इससे करीब पांच- छह मीटर दूरी में दो फीट तक गहरा गड्ढा हो गया है। रेलवे के नाले का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। फुटपाथ और नाले की मरम्मत का इंतजार है।
विज्ञापन



- पेड़ रेलवे की सीमा में था। उसे हटवाने की जिम्मेदारी भी रेलवे कर्मियों की थी, लेकिन सड़क से होकर कस्बे के लोगों की आवाजाही भी रहती है। इसीलिए पालिका प्रशासन को सड़क से पेड़ का मलबा हटवाना पड़ा है। - अब्दुल शबूर, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें