फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश में गिरे पेड़ और बाउंड्रीवॉल, जलभराव

Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश में गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बादल और बारिश से मौसम दिन भर रहा सुहावना 
 इस वर्ष बारिश रोजाना नए गुल खिला रही है। रविवार को दिन भर हुई तेज बारिश से शहर में न सिर्फ जलभराव हुआ, बल्कि कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और टिनशेड उड़ गए। वहीं कई स्थानों पर दीवारे भी गिर गईं। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
रविवार को सुबह से ही बारिश होने लगी है। इस वजह से लोगों ने संडे को घरों में रहने में भलाई समझी। सुबह से बारिश होने से बिजली कटौती कर दी गई। इससे लोगों को तमाम जरूरी कामों के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश बंद हुई, तो लोगों ने घरों ने निकल सुहावने मौसम का आनंद लिया। हालांकि दिन में एक बार फिर से बारिश होने से लोगों को गर्मी से पूरी तरह से निजात मिल गई। दिन में जहां लोगों ने एसी और कूलर चलाने से गुरेज किया, वहीं रात में पंखे भी शांत रहे। 
विज्ञापन

तेज बारिश की वजह से कचहरी में स्थित पाकड़ का पेड़ गिरने की वजह से वहां पर वकीलों के बिस्तर भी टूट गए। वहां रखी कुर्सी और मेज भी टूट जाने से उन लोगों को खासा नुकसान हो गया। शहर के मैथॉडिस्ट चर्च की बाउंड्रीवाल भी ढह गई। बारिश की वजह से शहर की तमाम सड़कों और गलियों में जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

------
जलभराव होने पर की नारेबाजी 
बदायूं। शहर में छह सड़का के पास स्थित शांति प्रेस वाली गली में लंबे समय से जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका गुस्सा शनिवार रात को फूट पड़ा। नगर वासियों ने नगर पालिका परिषद और सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें