फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर के तीन नए नलकूपों के ट्रांसफाॅर्मर खराब, गर्मी में पानी की किल्लत का खतरा

Sat, 28 Feb 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
गुड मंड़ी में ​स्थित खराब ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के तीन नए नलकूपों पर लगे ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण ओवरहेड टैंकों में पानी नहीं भर पा रहा है। इसके चलते नई पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में भीषण गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पानी की गंभीर समस्या झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

शहर में नियमित जलापूर्ति बनाए रखने के लिए करीब 30 नलकूप और कई ओवरहेड टैंक पहले से संचालित हैं। इसके अलावा जल संकट की आशंका को देखते हुए तीन नए नलकूप बनाए गए थे। इनमें एक नलकूप श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज परिसर में पालिका की पार्किंग स्थल पर, दूसरा लालपुल क्षेत्र में और तीसरा गुड मंडी इलाके में स्थापित किया गया है।
इन नलकूपों के निर्माण के साथ ही लगभग तीन माह पहले बिजली आपूर्ति देने के लिए नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए थे, ताकि गर्मी शुरू होते ही इनसे ओवरहेड टैंकों को भरकर शहर में निर्बाध जलापूर्ति की जा सके। योजना यह थी कि यदि किसी कारणवश पुराने नलकूप खराब हो जाएं, तो नए नलकूपों के माध्यम से पानी की आपूर्ति जारी रखी जा सके और शहरवासियाें को पानी के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

कार्य पूर्ण होने के बाद जल निगम की ओर से नलकूपों को चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन तब यह सामने आया कि ट्रांसफाॅर्मर से बिजली आपूर्ति ही नहीं हो रही है। तकनीकी खराबी के चलते तीनों नलकूप शुरू नहीं हो सके। इस समस्या को लेकर जल निगम ने विद्युत विभाग से पत्राचार किया है और ट्रांसफाॅर्मरों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

एक माह पूर्व किया गया पत्राचार, विभाग अब तक है शांत
जल निगम की ओर से करीब एक माह पहले विद्युत विभाग को पत्राचार किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तीन नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए थे। विद्युत आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन ट्रांसफाॅर्मरों से आउटपुट नहीं मिल पा रहा है। इसी कारण मोटरें संचालित नहीं हो पा रही हैं। संबंधित ट्रांसफाॅर्मर अभी गारंटी अवधि में हैं, इसके बावजूद विद्युत विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

एक ट्यूबवैल के सहारे भरा जा रहा नाहर खां सराय का ओवरहेड टैंक
शहर के नाहरखां सराय स्थित ओवरहेड टैंक से आसपास के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस टैंक को भरने के लिए एमआरएफ सेंटर पर बने नलकूप से पानी लिया जा रहा है। यदि यह नलकूप खराब हो जाता है तो क्षेत्र की जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए लालपुल क्षेत्र में एक नया ट्यूबवैल बनाया गया था, ताकि आवश्यकता पड़ने पर यहां से जलापूर्ति जारी रखी जा सके। वहीं, गोपीचौक स्थित ओवरहेड टैंक को घंटाघर और कबुलपुरा के ओवरहेड टैंकों से पानी दिया जा रहा है। इसे भरने के लिए गुड मंडी में नया ट्यूबवैल बनाया गया था, लेकिन वह भी फिलहाल बंद पड़ा है। इसके अलावा वॉटर वर्क्स में बने दो ओवरहेड टैंकों को भरने के लिए श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के सामने नया ट्यूबवैल स्थापित किया गया है।

विद्युत विभाग को लगातार पत्राचार किया है। व्यक्तिगत भी अधिकारियों से बात की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में गर्मियों में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

-मोहम्मद हुसैन, एई जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें