बिसौली में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
- फोटो : संवाद
बिसौली। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एक्सईएन नरेंद्र चौधरी को बिजली की समस्याओं को लेकर तीन सूत्री ज्ञापन दिया।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से एक्सईएन को गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति निर्बाध जारी रखने, जर्जर लाइनों को बदलवाने तथा ट्रांसफार्मरों के कनेक्शन बोर्ड ठीक कराके फिर से कनेक्शन जोड़े जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो अनहोनी घटनाएं हो सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली समय से पर्याप्त समय दिए जाए ताकि उद्योगों से जुड़े उपभोक्ताओं का कार्य प्रभावित न हो सके। इस अवसर पर नगर महामंत्री धर्मेंद्र वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र दिवाकर, पीयूष गुप्ता, कुंवर पाल शाक्य, उमेश आदि मौजूद रहे।