फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप की टक्कर से कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बच्ची की मौत, चार घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद कांवड़ियों क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
कछला। बरेली-मथुरा हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार देर रात पिकअप की साइड लगने से कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और तीन किशोर घायल हो गए। बुधवार को पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। दो घायलों का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव के कांवड़िया मंगलवार रात कछला के भागीरथ घाट से गंगा जल भरने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। इसमें महिलाएं और बच्चे थे। रात करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली कछला में पेट्रोल पंप के पास पहुंची। इसी बीच एक तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रॉली में बैठी नित्या (5) पुत्री जसपाल की मौत हो गई। जबकि आश (14), कनक (12), कबीर (15) पुत्र शिवपाल व भुवनेश घायल हो गए। इसके अलावा 10 कांवड़िया मामूली रूप से चोटिल हो गए।
कछला चौकी पुलिस ने सभी को सीएचसी उझानी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने नित्या को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कनक व कबीर को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद नित्या का शव परिजनों को सौंप दिया है। नित्या की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उझानी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें