फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने सांसद के गोद लिए गांव का विकास परखा

Sat, 06 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 आदर्श सांसद योजना के अंतर्गत चयनित गांव में धरातल पर हुए विकास कार्य परखने के लिए केंद्र सरकार की टीम शुक्रवार को सांसद के गोद लिए गांव दुर्गपुर जरीफनगर गांव में पहुंची। टीम केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। टीम ने विकास कार्यों की फोटोग्राफी करने के साथ विकास कार्य और उनकी गुणवत्ता को परखा। 
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र यादव ने दुर्गपुर जरीफनगर गांव को गोद लिया है। सांसद के गांव गोद लेने के बाद गांव में विकास कार्यों की रफ्तार तो बढ़ी, लेकिन केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं हो सका। पिछले दिनों सांसद ने इस योजना पर सवाल उठाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार ने कोई धन ही नहीं दिया, तो गांवों में खास क्या किया जा सकता है। हां, अपने स्तर से गांव को बेहतर बनाने के प्रयास जरूर किए गए हैं। शुक्रवार को डीडीओ संतोष कुमार के साथ यह टीम गांव के जूनियर स्कूल में पहुंची। 
केंद्रीय पर्यवेक्षक ने गांव के लोगों से विकास कार्यों से संबंधित सौ सवाल किए। ग्रामीणों ने बताया गांव में 50 लोहिया आवास और 549 शौचालय बन चुके। करीब सौ शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन

गांव में 38 सोलर लाइट लगी हैं, जिनमें से दो चोरी हो चुकी हैं। 70 फीसदी गलियां पक्की हो चुकी हैं। मिड डे मील सही बनता है। जल निगम पाइप लाइन सुचारू रूप से चलती मिली। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में पात्र और जनधन योजना के लाभ के संबंध में कोई जवाब नहीं आया। विधवा व वृद्धावस्था पेंशन के तहत 230 लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। राशन डीलर के विरुद्ध लोिगों की शिकायत को टीम ने भी संज्ञान में नहीं लिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दहगवां जीपी कुशवाहा, आचार्य दुर्वेश कुमार, जितेंद्र सिंह, ओंमकार सिंह, सत्यवीर सिंह, सूरज पाल सिंह, सोमवीर सिंह, कुंवरपाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें