बदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर-नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (17631/ 17632) का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। ट्रेन का उद्घाटन सोमवार को टनकपुर से विशेष गाड़ी संख्या 05012 चलाकर किया जाएगा।
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन टनकपुर से पूर्वाह्न 10:45 बजे चलेगी। पीलीभीत 11:40, इज्जतनगर 12:35, बरेली जंक्शन अपराह्न 1:30, बदायूं 2:10, कासगंज शाम 3:30, मथुरा 5:40 और आगरा कैंट 7:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, अकोला होते हुए अगले दिन शाम 6:00 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 19 एलएचबी कोच होंगे। नई ट्रेन शुरू होने से बदायूं, बरेली और कासगंज क्षेत्र के यात्रियों को महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब जाने में सीधी सुविधा मिलेगी। संवाद