फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सूरज ने दिखाए तेवर, तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा

विज्ञापन
कचहरी रोड से गुजरती स्कूटी सवार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अब सूरज की तल्खी शुरू हो गई है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। दोपहर की धूप तो अब झुलसने लगी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.6 तो न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। सुबह बादल छाए रहने और तेज हवा से मौसम खुशगवार था लेकिन दोपहर होने तक सूरज तल्ख हो गया। तापमान बढ़ने के साथ ही लोग सड़क पर निकलने से बचते रहे। दोपहर को सड़कों पर चहल पहल कम दिखी। इसका असर बाजारों पर भी दिखाई दिया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेयजल का सहारा लेते नजर आए। धूप व लू से बचने के लिए लोग चेहरे पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं। धूप की तपिश बच्चों को परेशान कर रही है। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की उछाल दर्ज की गई। पारा 37.9 से बढ़कर अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें