फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: क्षमता वृद्धि नाकाम, रोजाना फुंक रहे 20 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर

विज्ञापन
उसावां रोड ​स्थित विद्युत कार्यशाला में काम करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी की तपिश दिन प्रतिदिन बढ़ते लगी है। इससे असर बिजली पर दिखने लगा है। बिजली की डिमांड बढ़ते ही ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। जिले में रोजाना औसतन 20 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। मार्च में करीब 442 ट्रांसफार्मर फुंके थे। इस महीने 15 अप्रैल तक यहां आंकड़ा 300 के पार जा चुका है।
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही विद्युत कटौती शुरू हो गई है। विद्युत निगम के जिम्मेदारों का दावा था कि गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 143 करोड़ रुपये से ट्रांसफाॅर्मर क्षमता वृद्धि समेत विद्युत सुधारत्मक कार्य किए जाएंगे। ट्रांसफाॅर्मरों को फुंकने से बचने के लि टेस-लेस यूनिट भी लगाने की योजना थी। इसके अलावा अधिक क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर को लगाने थे। अब गर्मी बढ़ी तो यह दावा खोखला साबित हो रहा है। लोड बढ़ने के चलते प्रतिदिन औसतन 20 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में घंटों अघोषित कटौती हो रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने की तुलना में इस बार ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंके हैं। अधिकारियों की मानें तो ओवरलोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर की वायरिंग और तेल जल जाता है।



250 और 400 केवीए के ट्रांसफार्मर नहीं झेल पा रहे लोड
शहर के अलापुर स्थित विद्युत वितरण प्रथम खंड व डिवीजन परिसर में ट्रांसफार्मर मरम्मत करने के लिए वर्कशाॅप बना है। यहां शहर व देहात क्षेत्र से फुंकने वाले ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए लाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में यहां फुंके ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ जाती है। इनमें सबसे अधिक संख्या 250 और 400 केवीए के ट्रांसफार्मर हैं।
विज्ञापन



जिले में कुल 68 हजार ट्रांसफार्मर
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जिले के कम लोड वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई थी। कहीं-कहीं लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या आ रही है। ट्रांसफार्मरों के लोड की रेखदेख के लिए जेई व एसडीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौजूदा समय में जिले में कुल 68 हजार ट्रांसफार्मर हैं। 121 पावर ट्रांसफार्मर स्टाॅक में हैं। आवश्यकता पड़ने पर ओवरलोडिंग वाले स्थानों पर इन ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

-

- जिले में कितने ट्रांसफार्मर फुंक रहे है। इसकी सटीक जानकारी नहीं है। मौजूदा समय में कार्यशाला में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कार्य चल रहा है।
ललित कुमार, जेई वर्कशॉप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें