फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूप ने किया बेचैन....उमस में पसीने से तर-बतर हुए लोग

विज्ञापन
धूप में छाता लगाकर पुलिस लाइन चौक से गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। धूप ने लोगों को दिनभर बेचैन किया तो उमस में पसीना से तर-बतर रहे। सोमवार की आपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 29 डिग्री पर स्थिर बना रहा।
विज्ञापन


दो दिनों से मानसून की बारिश नहीं हुई। इसके चलते धूप की तल्खी बढ़ी है। मंगलवार को तीखी धूप और हवा में मौजूद नमी की के चलते लोग दिनभर बेहाल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि जिले में लोगों को अच्छी बारिश के लिए 4-5 दिन अभी और इंतजार करना होगा।

बिजली कटौती ने किया बेहाल
शहरभर में दोपहर को बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। आदर्श नगर निवासी तनिष्क शर्मा ने बताया कि दोपहर में बिजली चली गई थी। शाम छह बजे आई, लेकिन 20 मिनट बाद फिर से चली गई। इस वजह से परेशानी हुई है। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र में फोन किया तो पता चला कि 11 हजार की वोल्टेज की लाइन को बदला जा रहा है। इस वजह से कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें