राणा शुगर मिल की ओर से संचालित हो रहा क्रय केंद्र
गुलड़िया स्थित गन्ना क्रय केंद्र तीन पर गन्ना तोल बंद कराने पहुंचे गन्ना सहकारी समिति के सचिव रामकिशन को गन्ना किसानों ने घेर लिया। किसानों ने प्रदर्शन करके गन्ना तोल जारी रखने की मांग की। सचिव के रोक लगाने के बावजूद क्रय केंद्र पर तोल जारी रही। हालांकि सचिव का कहना है कि सोमवार से अग्रिम आदेश मिलने तक गन्ना तोल जारी रहेगी।
गुलड़िया स्थित गन्ना क्रय केंद्र तीन को राणा शुगर मिल करीमगंज को आंवटित किया गया था। द्वारिकेश शुगर मिल ने हाईकोर्ट में अपील की तो क्रय केंद्र पर उनकी खरीद शुरू हो गई। बीते दिनों हाईकोर्ट ने द्वारिकेश शुगर मिल की अपील खारिज कर दी तो राणा शुगर मिल ने गन्ना खरीद शुरू की। इसके चंद दिनों बाद रविवार को गन्ना सहकारी रामकिशन तोल पर रोक लगाने के लिए पहुंचे तो किसानों ने हंगामा करते हुए उनका घेराव किया। किसानों का कहना था कि उनको तोल पर्ची नहीं मिल रही है। इससे गन्ने की खरीद नहीं हो पा रही है। घेराव करने वाल किसानों में गुलड़िया के संजीव कुमार, आर्येंद्र, बृजेश, सत्यवीर, सुरेंद्र सिंह, कन्हई, राजेश, मुकेश, रजनेश, रामवीर आदि प्रमुख रहे।
------
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गन्ना क्रय केंद्र बंद कराया गया है। अग्र्रिम आदेश मिलने के बाद ही तोल चालू होगी। रविवार को तोल जारी रही, लेकिन सोमवार से गन्ना तोल नहीं की जाएगी।
-रामकिशन, सचिव, गन्ना सहकारी समिति