फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नए साल पर सेलिब्रेशन को लेकर छात्राओं ने बनाया प्लान

Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
नंदिनी शंखधार
विज्ञापन
बदायूं। नए साल के आगमन को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। किसी ने इस खास दिन को धार्मिक माहौल में मनाने का निर्णय लिया है तो किसी ने परिवार के साथ समय बिताने का प्लान बनाया है। वहीं कुछ छात्राएं नए साल पर जिले से बाहर घूमने-फिरने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन

काॅलेज और स्कूलों में छुट्टियां होने के चलते छात्राओं को अपने हिसाब से नए साल का जश्न मनाने का अवसर मिल रहा है। शहर की कई छात्राओं ने बताया कि वे नए साल की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना कर करना चाहती हैं, ताकि आने वाला साल सुख-शांति और सफलता लेकर आए। कुछ छात्राओं ने बताया कि वे इस दिन अपने परिवार के साथ घर पर ही रहकर समय बिताएंगी, साथ में खाना बनाएंगी और पुराने साल की यादों को साझा करेंगी। वहीं कुछ छात्राएं अपने दोस्तों के साथ नैनीताल, हरिद्वार, आगरा या दिल्ली जैसे शहरों में घूमने जाने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

-
फोटो-41
-मैं नए साल की शुरुआत मंदिर जाकर करूंगी। मन में यही है कि आने वाला साल शांति और सफलता लेकर आए।
-नंदिनी शंखधार

फोटो-42
-पूरा साल पढ़ाई और भागदौड़ में निकल गया। इस बार नए साल पर परिवार के साथ समय बिताऊंगी और घर पर ही सेलिब्रेट करूंगी।
-मुस्कान राणा

नंदिनी शंखधार

नंदिनी शंखधार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें