फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अधिकारी अवकाश पर, कर्मचारी खेलते रहे क्रिकेट... आयुर्वेद अस्पताल में मरीज हुए परेशान

Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला आयुर्वेद अस्पताल के सामने क्रिकेट खेलता स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला आयुर्वेद अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अस्पताल के मुख्य गेट के सामने खाली पड़ी जमीन पर आयुर्वेद अस्पताल का स्टाफ और आसपास के अन्य अस्पतालों के कर्मचारी मिलकर क्रिकेट खेलते नजर आए। जबकि, अस्पताल में मरीज परेशान हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को स्थिति यह रही कि अस्पताल में आए मरीजों को न तो कोई सही जानकारी देने वाला मिला और न ही उन्हें समय पर दवा और उपचार उपलब्ध हो सका। एक-दो कर्मचारियों के भरोसे पूरी व्यवस्था चल रही थी। जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई मरीज और उनके परिजन काउंटर से लेकर औषधि वितरण कक्ष तक भटकते रहे, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।
मरीज रमेश पाल, इरफान हुसैन का कहना है कि वे इलाज कराने आए थे, लेकिन यहां पहुंचकर उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ लोगों को बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा। इससे न केवल समय की बर्बादी हुई बल्कि आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। यह लापरवाही तब सामने आई, जब क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अवकाश पर थे। ऐसे में पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी अधीनस्थ कर्मचारियों पर थी, लेकिन उन्होंने भी अपनी ड्यूटी छोड़कर खेल में समय बिताया। इससे विभागीय अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
-मेरा आज अवकाश पर था, इस दौरान अधिनस्थों पर पूरी जिम्मेदारी थी। काम के समय में इस तरह की गतिविधियां हो रही है, यह पूरी तरह से गलत है। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-योगेश सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें