फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसहैत को तहसील का दर्जा दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष

Sun, 14 Feb 2016 11:09 PM IST
उसहैत।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को यहां बैंक के पास हुई युवा मंच और भाकियू की संयुक्त बैठक में उसहैत को तहसील बनाए जाने की मांग उठाई गई। कहा गया कि तहसील की मांग पूरी होने तक संघर्ष चलता रहेगा।
विज्ञापन

युवा मंच के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने कहा कि उसहैत को तहसील का दर्जा दिलाए जाने की मांग काफी समय से चल रही है लेकिन शासन ने अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया है। बोले-उसहैत का तहसील बनाना बहुत जरूरी है,क्योंकि क्षेत्र के सैंकड़ों गांव हैं जो तहसील दातागंज क्षेत्र में पड़ते हैं लेकिन वह तहसील मुख्यालय से बहुत दूर हैं। क्षेत्र की जनता की समस्या को ध्यान में रखकर शासन को इस मांग को पूरा करना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि उसहैत को तहसील नहीं बनाया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। आने वाले विधानसभा चुनावों में भी क्षेत्र की जनता इसी मुद्दे को लेकर अपना फैसला लेगी।
इस मौके पर भाकियू नेता हवलदार सिंह कश्यप, श्याम पाल सिंह, अनीस अहमद, मोहित माहेश्वरी, इब्राहीम,आरडी राजपूत, दिनेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, मुनाप खां, नितिन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें