साईं बिहार कॉलोनी मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास कृष्ण गोपाल दास महाराज ने कहा भक्ति तभी जीवन में आनंद भर सकती है। जब वह सात्विक हो। उन्होंने कहा कि हनुमान जी अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता हैं। वह अपने भक्तों का शीघ्र कल्याण करते हैं।
खचाखच भरे पंडाल में साध्वी हरिप्रिया ने कहा कि इस संसार में मिले शरीर को भोग और वैभव के अधीन न रखें। जब भोग और वैभव आपके ऊपर हावी होने लगे तो इसे मन से त्याग दें।
इससे पहले महायज्ञ में स्वामी अनिरूद्धातीर्थ महाराज के सानिध्य में यजमानों ने आहुतियां दीं। संकीर्तन से वातावरण भक्ति मय हो गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, बिल्सी की चेयरमैन सुषमा मौर्या, महेंद्र प्रताप यादव समेत श्रद्धालुओं ने यज्ञस्थल की परिक्रमा कर मनौती मांगी। कायक्रम में सुरेंद्र अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, सुधाकर शर्मा, गौरीशंकर कथूरिया, नीरज वार्ष्णेय आदि थे।